आंकड़ों के अनुसार, इस कार्रवाई में दानापुर रेल मंडल पहले स्थान पर रहा, जहां 429 लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं समस्तीपुर रेल मंडल 266 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से 131, सोनपुर मंडल से 116 और धनबाद मंडल से 90 लोगों को पकड़ा गया.
दानापुर रेल मंडल पहले स्थान पर
मंडलवार आंकड़ों के अनुसार, इस कार्रवाई में दानापुर रेल मंडल पहले स्थान पर रहा, जहां 429 लोगों को हिरासत में लिया गया. वहीं समस्तीपुर रेल मंडल 266 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. इसके अलावा पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल से 131, सोनपुर मंडल से 116 और धनबाद मंडल से 90 लोगों को पकड़ा गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चेन पुलिंग की घटनाएं ट्रेन संचालन को प्रभावित करती हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
महिला सुरक्षा अभियान में भी सख्त कार्रवाई
महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ भी लगातार चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले पुरुष यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. दिसंबर माह तक चले इस अभियान में कुल 2629 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया, जिनके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 162 के तहत मामला दर्ज किया गया. महिला
महिला यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत
इस अभियान में भी दानापुर मंडल पहले स्थान पर रहा, जहां 1371 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया. पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 706, समस्तीपुर मंडल में 240, सोनपुर मंडल में 166 और धनबाद मंडल में 146 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया. रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से महिला यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.
समय पर ट्रेन संचालन प्राथमिकता
पूर्व मध्य रेल ने स्पष्ट किया है कि बिना कारण अवैध चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. रेलवे सुरक्षा बल को सभी रेलखंडों पर सतर्क रहने और संवेदनशील स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, ‘ऑपरेशन समय पालन’ का उद्देश्य ट्रेनों के अनावश्यक विलंब को रोकना और यात्रियों को समय पर सुरक्षित यात्रा सुविधा प्रदान करना है. साथ ही ‘ऑपरेशन महिला सुरक्षा’ के जरिए महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है.
रेलवे प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में इन अभियानों को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि रेल अनुशासन कायम रहे और यात्रियों का भरोसा मजबूत हो.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.