मसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ के राम जानकी ठाकुरबारी में हर रोज पूजा अर्चना की जाती है. यहां भगवान की मूर्ति भी स्थापित है लेकिन, यह वह मूर्ति नहीं है जिसकी चोरी की गई है. चोरी की घटना के बाद यहां नई मूर्ति की स्थापना हुई है. हरपुर ऐलोथ के इस ठाकुरबारी से माता जानकी और लक्ष्मण की अष्ट धातु की दो मूर्ति चोरी की गई थी.
राम दरबार की पुरानी तस्वीर और ठाकुरबारी देवधा की तस्वीर से पूरे गांव की आस्था जुडी हुई है. अभी तक जिस भगवान से गांव के लोग मन्नतें मांगते थे और पूरी होने पर भगवान के चरण में सर झुकाने जाते थे उस ठाकुरबारी पर चोरों ने दस्तक दी और लाखों रुपए मूल्य की 4 अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली. जब से मंदिर में चोरी की वारदात हुई है उसके बाद से पूरे गांव के लोग काफी उदास हैं लेकिन, हर रोज की तरह मंदिर में आज भी उसी आस्था और विश्वास के साथ पूजा करते हैं. लोगों को मूर्ति की कमी महसूस होती है. मंदिर से लोगों की आस्था इतनी जुड़ी है की लोग भगवान को वापस लाने के लिए जान देने तक की बात कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया है और उन्हें पुलिस के आश्वासन पर अभी भरोसा है लेकिन अगर भगवान के आने में विलंब हुई तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे और मंदिर परिसर में ही आमरण अनशन करेंगे.
मसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलोथ के राम जानकी ठाकुरबारी में हर रोज पूजा अर्चना की जाती है. यहां भगवान की मूर्ति भी स्थापित है लेकिन, यह वह मूर्ति नहीं है जिसकी चोरी की गई है. चोरी की घटना के बाद यहां नई मूर्ति की स्थापना हुई है. हरपुर ऐलोथ के इस ठाकुरबारी से माता जानकी और लक्ष्मण की अष्ट धातु की दो मूर्ति चोरी की गई थी. घटना के बाद पुलिस ने जांच का अशवासन दिया लेकिन, अभी तक पुलिस का वह अशवासन धरातल पर नहीं दिखा.
तीन अक्टूबर 2017 को हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव के बड़ी ठाकुरबारी में अष्ट धातु की छह मूर्ति की चोरी कर ली गई. गांव के लोग बताते हैं कि मंदिर कई बार टूटे और बने लेकिन मंदिर में जो मूर्ति थी वाह 13वीं शताब्दी के आसपास की थी. इस मंदिर से लोगों की इतनी आस्था थी कि दूर दूर से लोग यहां पूजा पाठ करने के लिए आते थे. जब से चोरों ने यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया उसके बाद से ठाकुर जी के गर्भ गृह का आसन मानो आज भी उनका प्रतीक्षा कर रहा हो. गर्भ गृह के बहार रखा झूला अपने भगवान इंतजार कर रहा है. गांव के लोग बताते हैं की घटना के बाद पुलिस आई. प्राथमिकी दर्ज हुई. आश्वासन मिला लेकिन, उसके बाद पुलिस की उपलब्धि के नाम पर कुछ भी नहीं है.
बिहार में लगातर मंदिरों में चोरी की वारदात होती है. कुछ मामलों में पुलिस प्रतिमा बरामद कर लेती है लेकिन, अधिकअंश मामालों में पुलिस के हाथ लगभग खली होते हैं. समस्तीपुर पुलिस के द्वारा भी ताजा मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर करवाई का अशवासन दिया गया है. अभी तक पुलिस की तरफ से अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की हसनपुर थाना की पुलिस कब तक छोटी राम जानकी ठाकुरबारी से चोरी की गई मूर्ति को बरामद कर पाती है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.