प्रत्येक पशु चिकित्सालय के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. सभी अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और संसाधनों से लैस किया जाएगा, ताकि पशुओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके. इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के आठ प्रखंडों में नए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय…
इन प्रखंडों की पंचायतों में खुलेंगे नए अस्पताल
पशुपालन विभाग द्वारा जिले के आठ प्रखंडों की एक-एक पंचायत का चयन किया गया है. इनमें समस्तीपुर (कर्पूरीग्राम) की डढ़िया बेलार पंचायत, दलसिंहसराय प्रखंड की पांड पंचायत, विद्यापतिनगर की साहिट पंचायत, कल्याणपुर की सैदपुर पंचायत, खानपुर की खानपुर उत्तरी पंचायत, वारिसनगर की मोहिउद्दीनपुर पंचायत, विभूतिपुर की चौरा टभका पंचायत और हसनपुर प्रखंड की दुधपुरा पंचायत शामिल हैं. प्रत्येक पंचायत में एक नया प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा. इन अस्पतालों के निर्माण के लिए संबंधित अंचल अधिकारियों को पहले ही न्यूनतम 140 फीट गुणा 120 फीट भूमि उपलब्ध कराने और अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का निर्देश दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है.
पशुओं के इलाज में नहीं होगी अब परेशानी
नए पशु अस्पताल खुलने से ग्रामीण पशुपालकों को इलाज के लिए दूर-दराज भटकना नहीं पड़ेगा. समय पर इलाज नहीं मिलने से होने वाली पशुओं की मौत पर भी रोक लगेगी. इन अस्पतालों में पशु चिकित्सक के आवास की सुविधा भी होगी, जिससे आपात स्थिति में कभी भी इलाज संभव हो सकेगा. जिले में वर्तमान में 5 लाख 17 हजार 454 गाय, 1 लाख 89 हजार 626 भैंस, 1522 भेड़, 4 लाख 34 हजार 128 बकरी और 2330 सूअर का पालन किया जा रहा है. इतनी बड़ी पशुधन आबादी के लिए नए अस्पताल बड़ी राहत साबित होंगे.
75 लाख की लागत, आधुनिक संसाधनों से होंगे लैस
प्रत्येक पशु चिकित्सालय के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. सभी अस्पतालों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और संसाधनों से लैस किया जाएगा, ताकि पशुओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके. इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के आठ प्रखंडों में नए प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है और इससे संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है. पशुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है. नए अस्पताल खुलने से पशुपालकों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.