उन्होंने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाए गए। विशेष ध्यान वृद्ध, दिव्यांग, प्रवासी मजदूर, अशिक्षित जैसे समुदायों पर दिया गया, ताकि ये मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। भारत निर्वाचन आयोग ने तकनीकी सुधारों के साथ ही मतदाता–हित को केंद्र में रखते हुए एक सहभागितापूर्ण और भरोसेमंद वातावरण तैयार किया है, जिससे जिले में प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित कर उपलब्धि हासिल की।
राष्ट्रीय दायित्व के प्रति सत्यनिष्ठा और प्रतिबद्धता
जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश मीना ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण राज्य और केंद्र निर्वाचन आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। बीएलओ ने जिस सत्यनिष्ठा और तत्परता का परिचय दिया है, वह प्रशंसनीय है। कार्मिकों द्वारा स्थापित कार्य-संस्कृति अन्य समस्त कार्मिकों के लिए आदर्श उदाहरण है। मीना ने बीएलओ के साथ संवाद कर उनके अनुभवों को साझा किया, ताकि उनकी रणनीतियों का लाभ अन्य भी ले सकें सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यही ‘ओनरशिप’ की भावना अभियान को सफल बनाती है।
प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ एवं कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रपत्रों में मतदाताओं के नाम, फोटो और अन्य विवरणों की प्रविष्टि पूर्ण सावधानी से की जाए। अभियान का मुख्य उद्देश्य ‘त्रुटि-रहित’ मतदाता सूची तैयार करना है, अतः डेटा एंट्री में किसी भी प्रकार की विसंगति स्वीकार्य नहीं होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.