फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार शाम को सिरसा से वापसी के समय नेशनल हाईवे पर भूना पुल के पास रुके। सीएम ने दो जगहों पर अपना काफिला रुकवा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
भूना रोड पुल के पास बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, वरिष्ठ नेता राजपाल नैन, बलदेव ग्रोहा, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान करीब पांच मिनट तक सीएम कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। इसके बाद, गांव धांगड़ में भी सीएम ने सड़क पर खड़े कार्यकर्ताओं को देखकर काफिला रुकवाया। यहां युवा नेता अनिल सिहाग और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ता सीएम के काफिला रोकने से उत्साहित नजर आए। इस दौरान किसी ने उन्हें गुलदस्ता तो किसी ने मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। कुछ लोगों ने अपनी शिकायतों व मांगों से संबंधित पत्र भी सीएम को सौंपे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में सेल्फी लेने को लेकर भी उत्साह रहा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.