Sahiba Sembi Vegetable Farming:रांची के गांवों में साहिबा सेम्बी सब्जी को फाइव स्टार खाना कहा जाता है. एक ही पौधे से 10-15 किलो उत्पादन होता है जिससे किसान अच्छे मुनाफे में रहते हैं. इसे उगाने के लिए मिट्टी से लेकर खाद तक इन बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है.
एक ही पौधे से 15 किलो तक उत्पादन
खास बात यह है कि यह एक बड़े पौधे की तरह होता है, जो काफी बड़ा होता है. इसमें एक ही बार में 15 किलो तक फल निकल आता है. इस पौधे की खेती कर रहे किसान राम महतो बताते हैं कि वे पिछले 10 सालों से इसकी खेती कर रहे हैं. खासतौर पर ठंड के मौसम में यह उगता है और खाने में बहुत ही लाजवाब लगता है. बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक होती है.
ढूढ़ते आते हैं खरीदार
ऐसे में अगर आप हर दिन 3 किलो भी निकाल लेते हैं, यानी बाजार में हर दिन 300 रुपये आपकी पक्की कमाई है. इसके ग्राहक भी एक खास वर्ग के होते हैं, जो इसे खोजते हुए खरीदने आते हैं. इसीलिए इसे बेचने में आपको सिर्फ 10 से 15 मिनट का ही वक्त लगता है. हालांकि इसके पौधे की अच्छी देखभाल करनी पड़ती है. पौधा ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां कम से कम 7 घंटे तेज धूप आती हो.
इन बातों का रखना होता है ध्यान
इसके साथ ही कुछ बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है. जैसे इसकी जड़ में पानी जमा नहीं होना चाहिए. क्योंकि इसका पौधा थोड़ा बड़ा और मीडियम पेड़ की तरह होता है, इसलिए पानी जड़ के साथ-साथ पत्तों और फल पर भी देना चाहिए. जड़ में दिन में दो बार अच्छी मात्रा में पानी देना जरूरी होता है. इसके अलावा जड़ के पास लहसुन और प्याज की कली भी लगा दें. इससे फायदा यह होता है कि पौधे में कीड़े नहीं लगते.
खाद भरपूर देना जरूरी
किसान बताते हैं कि इस पौधे के लिए खासतौर पर पत्तों और गोबर की खाद का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए खेत के बीच में ही एक जगह बना ली जाती है, जहां सूखे पत्ते जमा किए जाते हैं. अगर घर में गाय हो तो उसका गोबर भी इसमें डाल दिया जाता है. दोनों को तीन-चार दिन तक ऐसे ही छोड़ दिया जाता है, जिससे यह खाद बन जाती है. यही खाद अगर हफ्ते में एक बार डाल दी जाए, तो पौधा अच्छे से फल देने लगता है.
15-20 पौधे, मुनाफा ही मुनाफा
वहीं मिट्टी तैयार करते समय अजोला को भी मिट्टी में मिला देना चाहिए. साथ ही एक ब्रह्मास्त्र पानी बनाया जाता है, जो गुड़ और गाय के यूरिन से बनता है. इन दोनों को मिलाने से मिट्टी की ताकत बढ़ जाती है. इसके बाद ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं होती. आराम से एक पौधे से 15 किलो तक फल मिल जाता है. अगर ठंड के मौसम में 15 से 20 पौधे भी लगा लिए जाएं, तो किसान जबरदस्त मुनाफा कमा सकते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.