इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड के नेता को बिहार पकड़कर लाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
दरअसल, उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के बाद राज्यभर में आक्रोश का माहौल है. आरोप है कि गिरधारी लाल साहू ने बिहार की बेटियों को लेकर बेहद अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी की. इस बयान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके कथित शब्दों को लेकर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस बयान के बाद बिहार की सियासत पूरी तरह गरमा गई है.
मामले को लेकर बिहार के कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. इसी कड़ी में इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले उत्तराखंड के नेता को बिहार पकड़कर लाने वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
हालांकि, उनके इस पोस्ट में प्रयुक्त भाषा को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. आईपी गुप्ता के इस बयान के बाद बिहार का राजनीतिक माहौल और अधिक गर्म हो गया है. उनके समर्थकों का कहना है कि बिहार की महिलाओं के सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जा सकता और ऐसे बयानों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाना चाहिए.
गौरतलब है कि आईपी गुप्ता इससे पहले भी अपने बयानों और कार्यशैली को लेकर चर्चा में रह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने सहरसा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, जहां अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी. इस दौरान उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उनके इस निरीक्षण से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.
फिलहाल, बिहार की महिलाओं को लेकर दिए गए इस विवादित बयान के खिलाफ राज्यभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. कई संगठनों ने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और महिलाओं के सम्मान से जुड़े मामलों में कठोर रुख अपनाया जाए.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.