आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान भी थे और खुश भी थे. विधायक ने खाते-खाते मुस्कराते हुए कहा कि यह भोजन उन्हें बेहद पसंद है और अगर तीसों दिन उन्हें यही खाना मिल जाए, तो उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी. आईपी गुप्ता ने कहा कि सादा…
दरअसल, विधायक आईपी गुप्ता हाल ही में सहरसा के एक गांव के दौरे पर पहुंचे थे. गांव पहुंचने के बाद वह हमेशा की तरह लोगों से घुलते-मिलते नजर आए और बातचीत के दौरान उन्होंने सहजता से पूछ लिया कि आज खाने में क्या बना है. इसके बाद एक ग्रामीण ने घर का बिल्कुल साधारण खाना उनके सामने परोसा दिया. खाने में साग, चावल, आलू का चोखा और अचार शामिल था. खाने की थाली देखते ही विधायक आईपी गुप्ता के चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी. बिना किसी दिखावे के वह वहीं बैठ गए और चाव से खाना खाने लगे.
आसपास मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान भी थे और खुश भी थे. विधायक ने खाते-खाते मुस्कराते हुए कहा कि यह भोजन उन्हें बेहद पसंद है और अगर तीसों दिन उन्हें यही खाना मिल जाए, तो उन्हें कोई शिकायत नहीं होगी. आईपी गुप्ता ने कहा कि सादा और देसी खाना उन्हें जमीन से जोड़े रखता है. उन्होंने बताया कि साग, भात और आलू का चोखा उन्हें अपने बचपन की याद दिलाता है. उस दौर को याद करते हुए विधायक भावुक भी नजर आए.
उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था, जब उनके पास खाने के लिए ज्यादा साधन नहीं होते थे और यही सादा भोजन उनके जीवन का हिस्सा था. विधायक ने साफ शब्दों में कहा कि यह खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं है, बल्कि संघर्ष, मेहनत और सादगी की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि आज भी यह भोजन उनके फेवरेट खाने में शामिल है और इसमें उन्हें किसी तरह की कमी महसूस नहीं होती. विधायक आईपी गुप्ता का यह बयान और गांव में सादा भोजन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लोग उनकी सादगी, देसी सोच और जमीन से जुड़े रहने की आदत की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि ऐसे नेता ही जनता के दिलों से जुड़े होते हैं. सहरसा के विधायक आईपी गुप्ता की सादगी और जनता के बीच पहुंचकर उनके साथ भोजन करने की चर्चा भी हो रही है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.