ग्रेटर नोएडा में सेक्टर बीटा एक स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में करीब एक घंटे तक वॉशरूम में बंद रहने वाली छात्रा के पिता के आरोपों का स्कूल की ओर से खंडन किया गया है। स्कूल का दावा है कि सीसीटीवी फुमेज में छात्रा 10 मिनट तक अंदर दिखाई दे रही हैं। कक्षा सात की तीन छात्राओं ने कक्षा बंक करने की योजना बनाई थी। उसके बाद ही तीनों ने मिलकर तय किया कि क्या करना है। खुद को वॉशरूम में बंद कर लिया। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि ये बातें खुद अन्य छात्राओं ने बताई हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के बाद सीसीटीवी की जांच की गई। 10 से अधिक बार खुद उन्होंने फुटेज को चेक किया। उस दौरान नैनी से लेकर अन्य बच्चे भी वॉशरूम में जा रहे थे। तीनों छात्राओं ने मिलकर कक्षा से बंक मारा था। कक्षा में न जाकर वह स्कूल परिसर में ही घूमती रहीं। छात्राओं का कक्षा में एसेंसमेंट होना था। वहीं, पीड़ित पिता अशोक का कहना है कि यदि बच्चा एक घंटा तक कक्षा में नहीं था तो शिक्षकों की ओर से उन्हें कोई सूचना क्यों नहीं दी गई। उसी दौरान यदि बच्चे के साथ कुछ हो जाता, तो उसका जिम्मेदार कौन होता। उन्होंने कहा है कि बेटी के साथ बदसलूकी भी की गई। बच्ची स्कूल में हुई घटना से काफी डरी हुई है। वह शनिवार को भी स्कूल नहीं गई है। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को प्रधानाचार्य से मुलाकात करेंगे।
क्या था मामला
रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा के पिता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को करीब एक घंटे से अधिक उनकी बेटी वॉशरूम में बंद रही। जब मामले की शिकायत शिक्षिका से की तो उल्टा उसके साथ ही बदसलूकी की गई। इसके साथ उससे माफीनामा भी लिखवाया गया। पिता ने स्कूल प्रबंधन का रवैया सही नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.