सुखना लेक से श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशंस चंडीगढ़-हरियाणा की ओर से भगवान श्री सत्य साई बाबा के 100वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त निशांत कुमार और भाजपा नेता संजय टंडन विशेष रूप से पहुंचे।

2 of 7
सुखना लेक से रन एंड राइड वाॅक में भाग लेती महिलाएं।
– फोटो : वरिंदर जीत सिंह
श्री सत्य साई वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर-30 की प्रवक्ता डॉ. सोनल चुघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया था। यह कार्यक्रम संस्था के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. आरबी खरब, महेश धीर, अजय शर्मा और आनंद यादव के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। अलग अलग भागों से होता हुआ यह रैली सुखना पर पहुंचकर संपन्न हो गया।

3 of 7
रेस की शुरुआत करते डीसी और भाजपा नेता संजय टंडन
– फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डॉ. सोनल चुघ के मुताबिक स्वास्थ्य, एकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने वाले इस पावन आयोजन में सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया था, जो भगवान श्री सत्य साई बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित है।

4 of 7
सेक्टर 29 में साई पालकी यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु।
– फोटो : अजय वर्मा
शहर भ्रमण पर निकले साई बाबा
इधर, सेक्टर-29 के साई धाम से रविवार को श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में शिरडी साई समाज चंडीगढ़ की ओर से श्री साई पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इस पालकी यात्रा के माध्यम से साई बाबा नगर भ्रमण पर निकले।

5 of 7
सेक्टर 29 में साई पालकी यात्रा
– फोटो : अजय वर्मा
मंदिर सभा के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि शोभा यात्रा सेक्टर 29 स्थित श्री साईं धाम से आरंभ होकर रात लगभग 10 बजे सेक्टर 25 में विश्राम लेगी जहां साईं के शहर भ्रमण का आखिरी पड़ाव होगा। साई बाबा की पालकी को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.