नंगल-अंबाला कैंट पैसेंजर ट्रेन (संख्या 64518) की चपेट में आने से आज सुबह खासपुरा गांव के पास एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। जब युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन अचानक आ गई और युवक संभल नहीं पाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पासपुरा निवासी अमनदीप सिंह (लगभग 30 वर्ष) पुत्र गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। उसकी पहचान उसके चाचा बलविंदर सिंह ने की। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी रोपड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जीआरपी पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.