Last Updated:
Power Cut In Rohtas: रोहतास के बिक्रमगंज में 13 जनवरी को 10 से 3 बजे तक नियोजित बिजली कटौती रहेगी. 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन व पीरो–बिक्रमगंज सर्किट कार्य से आपूर्ति मजबूत होगी.
रोहतासः रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में विद्युत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के अंतर्गत 132 केवी नई ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण तथा पीरो–बिक्रमगंज ट्रांसमिशन लाइन के द्वितीय सर्किट के स्ट्रिंगिंग कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी. यह जानकारी विद्युत विभाग की ओर से आधिकारिक रूप से दी गई है.
सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 13 जनवरी को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी. इस दौरान 33 केवी नोनहर फीडर, 33 केवी दावथ फीडर और 11 केवी कल्याणी फीडर से जुड़े इलाकों में विद्युत सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कटौती पूरी तरह नियोजित है और आवश्यक तकनीकी कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए की जा रही है.
बताया गया है कि 132 केवी नई लाइन के निर्माण से भविष्य में क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी. वहीं पीरो–बिक्रमगंज ट्रांसमिशन लाइन के द्वितीय सर्किट के स्ट्रिंगिंग कार्य से लोड प्रबंधन में सुधार होगा और बार-बार होने वाली बिजली समस्याओं से राहत मिलेगी. इन कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता और स्थिरता दोनों में सुधार होने की उम्मीद है.
उपभोक्ताओं से ये अपील जारी
सहायक विद्युत अभियंता, बिक्रमगंज राज कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन यह कार्य दीर्घकालिक लाभ को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक घरेलू और व्यावसायिक कार्य पूरे कर लें ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
विद्युत विभाग ने यह भी कहा है कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा करते हुए विभाग ने कहा है कि इस प्रकार के विकास कार्यों से भविष्य में उन्हें बेहतर सेवाओं का लाभ मिलेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.