रोहतक की सुनारिया जेल में डीजी जेल आलोक मित्तल को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए।
रोहतक की सुनारिया जेल का निरीक्षण करने के लिए हरियाणा के डीजीपी जेल आईपीएस आलोक मित्तल पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए डीसी सचिन गुप्ता व एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया पहुंचे और डीजीपी जेल को बुके देकर अभिनंदन किया।
डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने सुनारिया जेल में हाई सिक्योरिटी जेल का निरीक्षण किया। आलोक मित्तल ने हाई सिक्योरिटी जेल के अंदर की सुविधाओं को जांचा और जल्द से जल्द जेल का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही पुरानी जेल के अंदर भी सिक्योरिटी को बढ़ाने के निर्देश दिए।
सुनारिया जेल में पहुंचे डीजी जेल आलोक मित्तल के साथ डीसी व एसपी।
डीजीपी जेल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर सुनारिया जेल में डीजीपी जेल बनने के बाद पहली बार निरीक्षण करने पहुंचे आईपीएस आलोक मित्तल को पुलिस की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पुलिस की गार्ड टीम ने डीजीपी जेल को सलामी दी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर आलोक मित्तल ने जेल का निरीक्षण किया।
सुनारिया जेल में सिक्योरिटी को किया जाएगा टाइट डीजीपी जेल आलोक मित्तल ने कहा कि सुनारिया जेल की सिक्योरिटी को टाइट किया जाएगा। सुनारिया जेल में यौन शोषण व हत्या के मामले में जहां राम रहीम सजा काट रहे हैं, वह एनआईए के कई कुख्यात गैंगस्टर भी सुनारिया जेल में बंद है, जिसके कारण जेल की सिक्योरिटी को बढ़ाने के निर्देश दिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.