झज्जर जिले के गांव भापड़ोदा में बीती शुक्रवार रात को फायरिंग होने का माला सामने आया है। फायरिंग आपसी झगड़े में चली और दो युवक गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए रात को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। घटना बीती शुक्रवार की रात सरपंच प्रतिनिधि के कार्यालय की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सरपंच प्रतिनिधि के गनमैन पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप है। घायलों की पहचान सतेंद्र और सागर के रूप में हुई है। रोहतक के सतेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भापड़ौदा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद से दोस्ती है। वह शुक्रवार को गांव में प्रमोद के कार्यालय में गया था जहां पर दलजीत उर्फ कालू, मासूम, सागर, गौरव और गनमैन संदीप मौजूद थे। रिवाल्वर से चलाई तीन गोलियां वहीं सभी एक साथ शराब पी रहे थे और उसी दौरान संदीप और दलजीत के बीच विवाद हो गया। हालात बिगड़ने पर सतेंद्र और सागर ने संदीप को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। बंद कमरे से संदीप गालियां देने लगा। वहीं जब सतेंद्र और सागर कमरे के गेट के सामने खड़े थे तो संदीप ने अपनी रिवाल्वर से तीन गोलियां चलादी और जिनमें से एक सतेंद्र और सागर के पांव में गोली लगी। घायलों का रोहतक पीजीआई में चल रहा इलाज वहीं इस घटना के दौरान सरपंच प्रतिनिधि कार्यालय पर नहीं था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में ले जाया गया। वहीं संदीप मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस पहुंची और जांच की। वहीं पुलिस ने घायल सतेंद्र की शिकायत पर आसौदा थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.