हरियाणा के रोहतक के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सत्यवार की डेडबॉडी तीन दिन बाद जेएलएन नहर से बरामद हो गई है। उसे 20 फरवरी उसकी ब्रेजा कार खरावड़ गांव में लावारिश हालत में खड़ी मिली, जिसके पास खून पड़ा हुआ था। पुलिस को मौके से 20 गोलियों के खोल मिले थे, लेकिन सत्यवान लापता था। इसके कुछ घंटे बाद ही काला राठी गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर इसका हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। कहा था कि हमने इसको मार दिया है और इसकी लाश भी नहीं देंगे। ये हमारा दुश्मन था और ये अभी जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद पुलिस एक्टिव हुई और सत्यवान की तलाश शुरु की। इसी तलाश में पुलिस के हाथ दो युवक चढ़ गए, जिन्होंने सत्यवान की हत्या करने और लाश को जेएलएन नहर में फेंकने की बात कबूल की। दोनों की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव को नहर से बरामद किया। पुलिस कैसे पहुंची हत्यारोपियों तक, एसपी की चार बातें… 20 फरवरी को गोलियां लगी ब्रेजा कार मिली थी
एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि 20 फरवरी को दोपहर के समय एक लावारिश गाड़ी मिली थी, जिसकी जांच में पता चला कि वह सत्यवान निवासी गांव खेड़ी साध की है। सत्यवान 20 फरवरी से ही मिसिंग था। वहां पर फायरिंग के निशान थे, जिसे देखते हुए SIT का गठन किया गया। एसआईटी ने दो युवकों को पकड़ा, 5 हथियार मिले एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि SIT टीम ने जांच करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें मंजीत एलियस माफिया निवासी बापोडा गांव भिवानी व मनीष निवासी भाली गांव का रहने वाला है। आरोपियों से 5 हथियार बरामद किए है। हैरानी की बात यह थी कि इसमें सत्यवान मिसिंग था, जिसका यह नहीं पता था कि उसे मारा गया है या वह जिंदा है। दोनों की निशानदेही पर नहर से डेडबॉडी बरामद एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि आरोपी मंजीत की निशानदेही पर सत्यवान की बॉडी को बरामद किया गया है। इस हत्याकांड में ओर लोग भी शामिल है, जिन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। सुंदर काला की तरफ से डाली गई पोस्ट पर कहा कि ऐसे लोगों की बात पर ध्यान ना दें। इस मर्डर से उसका कोई लिंक नहीं है। ये फालतु के आदमी पोस्ट डालकर दहशत फैलाने का प्रयास करते है। एसपी बोले- रंजिश में की गई सत्यवान की हत्या एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि ये रंजिश का मामला है। आरोपियों के साथ सत्यवान की पुरानी रंजिश थी। सत्यवान पहले ही 2018 में एक मर्डर कर चुका है। मर्डर का मामला हाईकोर्ट में पेंडिंग था, जिसके कारण सत्यवान जमानत पर बाहर था। पकड़े गए आरोपियों से काफी जानकारी मिली है, जिसके चलते जल्द अन्य आरोपी भी काबू किए जाएंगे। पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.