रोहतक में साई व खेल विभाग के बीच होता एमओयू।
रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्थित नेशनल बॉक्सिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और खेल विभाग के बीच हुए समझौते को आगे 20 वर्षों के लिए बढ़ाया गया है। MOU को आगे जारी रखने के कारण बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं
साई के क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा ने बताया कि यह हरियाणा और भारत के खेल क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। सेंटर से बॉक्सर को लगातार लंबे समय के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे। सेंटर पर खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
रोहतक स्थित साई सेंटर।
मुक्केबाजों को मिल रही विश्वस्तरीय सुविधाएं साई के उप निदेशक गौरव रावत ने बताया कि यह बेहद गर्व का क्षण है। MOU के विस्तार से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के उभरते मुक्केबाजों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के अपने लक्ष्य को और मजबूती मिलेगी। खेल विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की मौजूदगी में MOU पर हस्ताक्षर किए। विजय दहिया ने कहा कि एमओयू हरियाणा के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
साई से निकलकर खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बना रहे पहचान भारतीय खेल प्राधिकरण के सेंटर में प्रशिक्षण लेकर बॉक्सिंग के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे है। वहीं, नेशनल स्तर की कई प्रतियोगिताएं अब तक रोहतक में आयोजित हो चुकी है, जिनमें खिलाड़ी अपना दमखम दिखा चुके है। साई सेंटर में मिलने वाली खेल सुविधाओं का रोहतक के खिलाड़ियों को भी लाभ हो रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.