गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक में उपस्थित कर्मचारी।
रोहतक जिले में महम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विपिन कुमार ने अधिकारियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। यह समारोह उपमंडल स्तर पर स्थानीय राजीव राजकीय महाविद्यालय,
बता दे कि विपिन कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप तैयारियां सुनिश्चित करें ताकि भव्य समारोह का आयोजन किया जा सके।
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक की फोटो।
विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई
समारोह के लिए विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उपमंडल स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर में होगा, साथ ही मौसम को देखते हुए एक वैकल्पिक स्थान भी निर्धारित किया जाएगा। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को समारोह के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तैयारियों को पूरी करने के निर्देश
नगरपालिका अधिकारियों को समारोह स्थल की साफ-सफाई के साथ-साथ कार्यक्रम के बाद भी सफाई करवाने के निर्देश दिए गए।खंड शिक्षा अधिकारी को सामूहिक शारीरिक अभ्यास में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की पूरी तैयारी करवाने को कहा गया है। विभाग द्वारा समारोह स्थल पर रंगोली की भी व्यवस्था की जाएगी।
रिहर्सल कमेटी का गठन किया जाएगा
समारोह के लिए रिहर्सल कमेटी का गठन किया जाएगा और उच्च गुणवत्ता वाली साउंड सर्विस सुनिश्चित की जाएगी।महम प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इस बैठक में तहसीलदार महम रवि कुमार, नायब तहसीलदार राहुल बुरा, खंड शिक्षा अधिकारी सरिता, प्राचार्य सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.