ब्यूटी पार्लर संचालिका माया की फाइल फोटो।
हरियाणा के रोहतक में माया ब्यूटी पार्लर में घुसकर संचालिका माया (33) के मर्डर केस में उसके भाई ज्वाला प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में भाई ने चौकाने वाला खुलासा किया। उसका कहना है कि माया ने पहले पति से तलाक लिया। उसके बाद पि
यही बदनामी अब सहन करना बस से बाहर हो गई। माया को समझाने की भी कोशिश की। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थी। पानी जब सिर के ऊपर से गुजरा तो माया का मर्डर करने का मन बनाया। डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने बताया कि इस मामले में पुलिस माया के अन्य परिजनों की भूमिका की भी जांच कर रही है। माया की 10 साल पहले पंजाब के युवक के साथ शादी हुई थी। बाद में शादी टूटने की कगार पर आई तो माया रोहतक लौट आई थी।
वारदात के बाद ब्यूटी पॉर्लर में खून से लथपथ पड़ा महिला माया का शव।
अब सिलसिलेवार पढ़ें…शादी से मर्डर तक की कहानी
- साल 2010 में पंजाब के लुधियाना में शादी: रोहतक निवासी माया की शादी साल 2010 में खोखरा कोर्ट के रहने वाले रमन के साथ हुई थी। रमन मूलरूप से पंजाब के लुधियाना का रहने वाला था। कुछ समय तक तो शादी ठीक चली, बाद में दोनों में विवाद होने लगा। कई बार दोनों को समझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन रिश्ते में तकरार बढ़ती ही गई। बाद में कोर्ट-कचहरी तक बात पहुंची।
- 5 महीने पहले तलाक हुआ: पुलिस के मुताबिक माया कई साल से पति से अलग रही थी। अब करीब 5 महीने पहले माया ने रमन से तलाक लिया। इसके बाद एक युवक के साथ रोहतक की कबीर कॉलोनी में ही किराये के मकान में रहने लगी। दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। मायके वालों को यह बात नागवार गुजरी। खासकर भाई को यह बात चुभती थी।
- मायके वालों को देते थे ताने: पुलिस की जांच में सामने आया है कि जब से माया किसी युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी थी, तब से लोग मायके वालों को ताने भी देने थे। इससे भाई ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला का गुस्सा बढ़ रहा था। उसने कई बार माया को टोका भी। माया चूंकि अपना ब्यूटी पार्लर चला रही थी और खुद के पैरों पर खड़ी थी, इसलिए उसके परिवार की ज्यादा परवाह नहीं थी।
- चरित्र को लेकर भी सवाल उठने से नाराजगी बढ़ी: ज्वाला को अपनी बहन के चरित्र पर भी शक होने लगा था। कई लोग ब्यूटी पार्लर को लेकर भी सवाल उठाते थे। इसी वजह से यह नाराजगी इतनी बढ़ गई कि बहन की हत्या करने की ठान ली। पुलिस का कहना है कि अभी तक जांच में सामने आया है कि ज्वाला प्रसाद कई दिन से गुस्से से भरा बैठा था।
- माया को कई बार दे चुका था धमकी: माया के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि माया पति से अलग होकर लिव इन रिलेशनशिप में किसी युवक के साथ किराए के मकान में रहती थी। यह बात भाई ज्वाला प्रसाद को पसंद नहीं थी। वह माया को कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका था और इसी बात को लेकर रंजिश भी रखे हुए था।

आरोपी ज्वाला प्रसाद उर्फ लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
ब्यूटी पार्लर में घुसकर बेरहमी से गला काटा पुलिस की थ्यूरी के मुताबिक वीरवार सुबह माया ने माता दरवाजा चौक पर स्थित अपना ब्यूटी पार्लर खोला। सुबह धुंध व ठंड की वजह से ज्यादा कस्टमर भी नहीं थे। इसी बीच ज्वाला प्रसाद चाकू लेकर पार्लर में घुसा और माया के गले पर सामने की तरफ से बेरहमी से प्रहार किया। माया छटपटाई लेकिन भाई की पकड़ से छूट नहीं पाई। पार्लर की सहयोगी लक्ष्मी ने माया को छुड़वाने की कोशिश भी की, लेकिन वह भी जख्मी हो गई।
पिता की शिकायत पर हत्या का केस डीएसपी रवि खुंडिया के मुताबिक गुरुवार सुबह 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की हत्या हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महला को पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था। माया के पिता महेंद्र की शिकायत पर हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। गला रेतकर हत्या करने के आरोप में सगे भाई लाला की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी से अभी भी पूछताछ चल रही है।
आरोपी दो बच्चों का पिता, माया के नहीं था कोई बच्चा आरोपी ज्वाला प्रसाद दो बच्चों का पिता है, जबकि माया के पहली शादी से कोई बच्चा नहीं है। ज्वाला प्रसाद ठेकेदारी का काम करता था, जिसमें पुराने मकानों को तोड़ने के लिए लेबर उपलब्ध करवाना था। वहीं, माया ब्यूटी पार्लर में काम करके अपना गुजारा करती थी।
पुरानी सब्जी मंडी थाना के जांच अधिकारी एसआई सुशील ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। उसमें पता किया जाएगा कि हथियार कहां है।
——————–
यह खबर भी पढ़ें…
रोहतक में भाई ने बहन का गला काट किया मर्डर: तलाकशुदा महिला ब्यूटी पार्लर संचालिका थी, बचाव में आई सहयोगी युवती भी गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर संचालिका की उसी के सगे भाई ने गला रेत कर हत्या कर दी। दोनों भाई-बहन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद तैश में आकर आरोपी भाई ने गला काट कर उसकी हत्या कर दी। (पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.