रोहतक के गांव पोलंगी में दो सगे भाईयों को पुरानी रंजिश के कारण तेजधार हथियारों से वॉर करते हुए हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रणधीर व अमित के रूप में हुई है। बाकी आरोपियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हें पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है। गांव पोलंगी में मारे गए सगे भाईयों की पहचान कर्मबीर व कुलदीप पुत्र जयनारायण के रूप में हुई थी। जयनारायण के 6 बेटे थे, जिनमें से तीन भाईयों की पहले ही मौत हो चुकी है और बचे हुए तीन भाईयों में से 2 की हत्या हो गई। अब एक भाई जगमेंद्र उर्फ नान्हा अकेला रह गया है, जिसे भी आरोपियों ने मारने का प्रयास किया था, लेकिन जगमेंद्र ने भागकर अपनी जान बचाई थी। 2024 में ट्रैक्टर से मारी थी टक्कर
जगमेंद्र ने बताया कि 2024 में गांव के ही रहने वाले सन्नी पुत्र दिनेश पुत्र रणधीर ने कर्मबीर व उसे ट्रैक्टर से टक्कर मारते हुए जान से मारने का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज करवाया था। रणधीर व उसके परिवार के लोग इसी बात की रंजिश रखे हुए थे। मुकदमा उठाने को लेकर दे चुके थे धमकी
जगमेंद्र ने बताया कि रणधीर का परिवार मुकदमा उठाने को लेकर कई बार उन्हें धमकी दे चुका था, जबकि वह मुकदमा वापस लेने को तैयार नहीं थे। इसी मामले में आरोपियों की तरफ से कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके कारण परिवार काफी डरा हुआ भी था। तलवार, गंडासी, ईंट व लाठियों से किया हमला
जगमेंद्र ने बताया कि वह कोर्ट में आया था और जब वापस घर पहुंचा तो देखा कि रणधीर, मनोज, दिनेश, अमित, मनोज के दोनों लड़क, सन्नी, गौरव, दिनेश की पत्नी व अमित की पत्नी हाथों में तलवार, गंडासी, ईंट व लाठियों से घर में घुसकर कर्मबीर व कुलदीप पर वॉर कर रहे थे। लड़की के मामले में किया गया मर्डर
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि गांव से एक लड़की गायब थी, जिसमें आरोपियों को मरने वालों पर शक था। इसी मामले में आरोपियों ने तलवार व गंडासी से वार करते हुए वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से तलवार को आज ही बरामद किया जाएगा। साथ ही अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.