रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।
रोहतक में लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्ष की तरफ से दीपेंद्र हुड्डा की लंबी आयु के लिए हवन किया जाएगा और उसके बाद केक काटकर खुशी मनाई जाएगी।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एकत्रित रक्त को पीजीआई के ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा, ताकि किसी जरूरत को खून के लिए परेशान ना होना पड़े। शिविर में रक्तदान करने के लिए युवाओं को प्रेरित भी किया जाएगा।
कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलवान रंगा व शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी।
कांग्रेस भवन के बाहर लगाया जाएगा भंडारा दीपेंद्र हुड्डा की लंबी आयु की कामना करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से केक काटने के बाद भंडारा लगाया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को भोजन मिल सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दीपेंद्र हुड्डा अक्सर रोहतक के लोगों की आवाज को लोकसभा में उठाते है, इसलिए लोगों का कर्तव्य है कि दीपेंद्र हुड्डा के प्रति अपनापन दिखाए।
भाजपा राज में प्रदेश का हुआ बुरा हाल कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। बेरोजगारी अपने चरम पर है। प्रदेश का हर वर्ग आज सड़कों पर है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में प्रदेश को खेल, रोजगार, विकास में नंबर एक बनाया था, आज हरियाणा अपराध, बेरोजगारी में नंबर वन है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.