सोमवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (कार्यशाला) के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यशाला परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने बांह में काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। परिवहन निगम और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं दिया गया है। एक वर्ष से कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। कहा कि 12 फरवरी तक एक-एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 13 फरवरी को मंडलीय प्रबंधक सके कार्यालय में धरना दिया जाएगा। 14 फरवरी से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
परिषद के ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता से रोडवेज की बुरी स्थिति हो गई है। कर्मचारियों को समय पर वेतन न देना इसका प्रमाण है। इस मौके पर शाखा मंत्री राजेश कुमार, योगेश आर्या, तनवीर अहमद, चंदन मंडल, राजीव रस्तोगी, सुनील रस्तोगी, सुजीत कुमार, मुर्तजा अली, आसिफ हुसैन आदि मौजूद थे।
न बस दे पा रहे न कलपुर्जे
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद (ट्रैफिक शाखा) के अध्यक्ष भगवान दास ने कहा कि सरकार ने रोडवेज को उपेक्षित छोड़ दिया है। न तो डिपो के पास पर्याप्त बस हैं। न बसों की मरम्मत के लिए कलपुर्जे ही सरकार दे पा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.