पनवाड़ी (महोबा)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महोबा डिपो की ओर से महोबा-मसूदपुरा बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे अब क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों के लोगों का सफर आसान हो गया है।
महोबा-मसूदपुरा नई बस सेवा शुरू होने से पनवाड़ी, कुलपहाड़ व महोबा जाने के लिए ई-रिक्शा या टैक्सी का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह बस सेवा नैकपुरा, नगाराघाट, सिलालपुरा, हैवतपुरा खंगारन, अलीपुरा, स्योढ़ी, सलैया खालसा आदि गांवों को जोड़ेगी। इससे इन गांवों के ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और प्रशासनिक कार्यों के लिए समय पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। मसूदपुरा के ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, अनुज, रमेश गौतम, चंद्रपाल आदि ने उम्मीद जताई कि भविष्य में बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। ताकि और अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.