पाली में अपने भांजे की शादी में अटेंड कर शुक्रवार रात को अहमदाबाद के लिए रवाना हुए परिवार की वैन गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। हादसे में शादी की खुशियां गम में बदल गई। हादसा उनाव गांव के पास हुआ। पाली जिले के भावनगर (गुड़ा एंदला) हाल अहमदबाद में रहने वाले रामलाल कुमावत पाली जिले के मणिहारी गांव (गुड़ा एंदला) में अपने भांजे विकास पुत्र भंवरलाल कुमावत की शादी में परिवार सहित आए थे। जो शुक्रवार को बंदोली का प्रोग्राम अटेंड करने के बाद रात करीब दो बजे वैन लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन गुजरात के ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर शनिवार सुबह वैन डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। 6 अन्य घायल हो गए। इन पांच लोगों की हुई मौत
गुजरात पुलिस के अनुसार हादसे में रामलाल कुमावत, कोमल कुमावत, कैलाशभाई कुमावत और आयुष कुमावत और मथुरादेवी कुमावत की मौत हो गई। घायलों का मेहसाणा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार पाली जिले के भावनगर (गुड़ा एंदला) का रहने वाला है जो वर्तमान में अहमदाबाद रहता था। जहां जनरल स्टोर संचालित करते है। गमगीन माहौल में शनिवार को बारात की रवाना
इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शनिवार सुबह पाली जिले के मणिहारी गांव निवासी दूल्हे विकास पुत्र भंवरलाल कुमावत की बारात गमगीन माहौल में टेवाली गांव के लिए रवाना हुई। बारात लेकर पांच-सात लोग गए। किसी तरह का बैंडबाजे नहीं बजाए गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.