हर स्कूल में 50 हजार रुपये से बनेगा एक वाटर स्टोरेज टैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों में अब बच्चों को आरओ का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में चयनित जिले के 7 परिषदीय विद्यालयों में पेयजल यूनिट स्थापित की जाएगी। 50 हजार रुपये प्रति स्कूल के हिसाब से विभाग की ओर से 3.50 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया गया है।
जिले के पहले चरण में कंपोजिट विद्यालय गंगऊपुर, जामडीह, रैकवारडीह, कनियारीपुर, ख्वाजाजहांपुर, डुमरांव और दूसरे चरण में कंपोजिट विद्यालय रेयांव, धरमपुर देवारा, प्राथमिक विद्यालय मड़हा, कंपोजिट विद्यालय खत्रीपार, रणवीरपुर, सुल्तानीपुर, बिलौझा सहित 18 परिषदीय विद्यालयों को पीएम श्री योजना के तहत चयनित किया गया है। विभाग की तरफ से सभी पीएमश्री स्कूलों में शुद्ध आरओ का पेयजल उपलब्ध कराए जाने की कवायद तेज हो गई है। प्रथम चरण में पीएमश्री योजना के तहत पहले चरण में चयनित सात पीएमश्री विद्यालयों में शुद्ध आरओ का पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रति विद्यालय 50 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत विद्यालयों में स्टील की जंग-रोधी 180 लीटर क्षमता वाली टंकी लगाई जाएगी। इसके बाद आरओ सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा। इससे बच्चों को शुद्ध और सुरक्षित पानी मिल सकेगा।
कोट
बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नलों को चाइल्ड फ्रेंडली बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छोटे बच्चे आसानी से पानी ले सकें। मार्च तक यूनिट स्थापित करने का कार्य पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रथम किस्त की धनराशि जारी कर दी गई है। वाटर स्टोरेज टैंक का भी निर्माण होगा।
अजीत तिवारी, जिला समन्वयक निर्माण
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.