मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा
बर्फीली हवाओं के कारण होगा ठंड का अहसास
पाला गिरने से बढ़ सकती है ठंड
ऊंचाई वाले इलाकों में पाला गिरने और जमी हुई बर्फ के कारण गलन और बढ़ सकती है. दोपहर के समय मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में धूप खिलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं तापमान को बढ़ने नहीं देंगी. मैदानी क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच ही बना रहेगा.
कहीं-कहीं बर्फबारी के भी आसार
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है और कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं. शाम होते ही एक बार फिर ठंड का असर तेज हो जाएगा. मैदानी इलाकों में रात का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में रात का तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से 0 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. बढ़ती नमी और पछुआ हवाओं के कारण ठंड और ज्यादा चुभने वाली महसूस होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.