बाजारों में बढ़ी भीड़
लाइटें, ट्री और डेकोरेशन आइटम्स की बिक्री हुई तेज
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान शीतल गैलरी के दुकानदार सोनू बताते हैं कि इस बार क्रिसमस पर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि यहां लोग काफी ज्यादा मात्रा में क्रिसमस का सामान खरीद रहे हैं. टूरिस्ट भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं, जिससे बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है. सोनू के अनुसार पिछले कुछ दिनों में उनकी दुकान पर लाइटें, ट्री और डेकोरेशन आइटम्स की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है.
क्रिसमस थीम्स पर सजाए गए हैं होटल, कैफे और रेस्टोरेंट
ऋषिकेश में क्रिसमस सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक माहौल भी बना रहा है. कई जगहों पर कैरोल्स गूंजते सुनाई दे रहे हैं. होटल, कैफे और रेस्टोरेंट भी क्रिसमस थीम पर सजाए गए हैं. कई कैफे में स्पेशल क्रिसमस मेन्यू और ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जिससे युवाओं और पर्यटकों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है.ऋषिकेश बाजार की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है. लाल टोपी, चमकती लाइटें, सजावट और लोगों की भीड़ ने बाजार को जीवंत बना दिया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.