मोतीचूर फ्लाईओवर पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही भविष्य में हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा संबंधी उपाय भी सुझाएगी। गठित जांच टीम में एसडीएम ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी (सीओ), एआरटीओ तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल किए गए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.