लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी हिमांशी बताती हैं कि ऋषिकेश की होली में एक अलग ही अपनापन देखने को मिलता है. उनके अनुसार सिर्फ देशवासी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी यहां पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं. आश्रमों, घाटों और कैंपस में सभी लोग मिल-जुलकर होली मनाते हैं.
होली के दिन यहां आश्रमों में खास आयोजन होता है. यहां भजन, कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ गुलाल उड़ाया जाता है. विदेशी श्रद्धालु भी सफेद कपड़ों में रंग लगाकर भारतीय परंपरा का आनंद लेते नजर आते हैं. गंगा आरती की पवित्रता के बीच जब होली के रंग घुलते हैं तो माहौल भक्तिमय और आनंदमय दोनों हो जाता है. वहीं त्रिवेणी घाट पर होली की अलग ही तस्वीर देखने को मिलती है. यहां स्थानीय लोग और पर्यटक एक साथ मिलकर रंगों का त्योहार मनाते हैं. ढोल की थाप, डीजे की धुन और गंगा किनारे उड़ता गुलाल माहौल को और भी जीवंत बना देता है. सुबह से ही यहां भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है और दोपहर तक पूरा घाट रंगों में रंग जाता है. लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं.
साईं घाट भी इन दिनों खास आकर्षण का केंद्र बन जाता है. यहां युवाओं की टोली रंग और पानी के साथ मस्ती करती दिखाई देती है. हालांकि प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाया जा सके. पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक लगातार निगरानी रखते हैं, जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो.
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान स्थानीय निवासी हिमांशी बताती हैं कि ऋषिकेश की होली में एक अलग ही अपनापन देखने को मिलता है. उनके अनुसार सिर्फ देशवासी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी यहां पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते हैं. आश्रमों, घाटों और कैंपस में सभी लोग मिल-जुलकर होली मनाते हैं. किसी के मन में भेदभाव नहीं होता, बस रंग और खुशियों का आदान-प्रदान होता है. यही वजह है कि यहां का माहौल बेहद खुशहाल और सकारात्मक महसूस होता है.
About the Author
Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.jshttps://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.