सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करते राव इंद्रजीत सिंह व मैच खेलते खिलाड़ी।
रेवाड़ी में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को फुटबॉल को किक मारी। राव ने कहा कि दक्षिणी हरियाणा विशेषकर रेवाड़ी की फुटबॉल में विशेष पहचान होती थी। दक्षिणी हरियाणा खेलों में फिर लीड कर सकता है। इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे।
सरकार अरावली का संरक्षण करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने राव तुलाराम स्टेडियम में दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही।
कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत करते और मंच पर उपस्थित।
रेवाड़ी में कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिता सांसद खेल महोत्सव के तहत रेवाड़ी में फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताएं होगी। राव तुलाराम स्टेडियम में कबड्डी और फुटबॉल तथा अहीर कॉलेज में फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। कबड्डी और फुटबॉल प्रतियोगिताओ में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के 600 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन गुरुग्राम में सोमवार होगा।

खिलाड़ियों से परिचय करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।
खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश राव इंद्रजीत सिंह ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल भावना, मेहनत और अनुशासन ही सबसे बड़ी जीत होती है। खिलाडिय़ों को टीम भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजित करवाए जा रहे हैं। इसी तर्ज पर सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों में आगे लाना है। आज देश में खेलों को नई दिशा और पहचान मिली है। अरावली के संरक्षण को सरकार उठा रही कदम केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरकार अरावली के संरक्षण को लेकर चिंतित है और इसके लिए उचित कदम उठा रही है। इसके अलावा रेवाड़ी शहर को भी आरआरटीएस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाएगा। उनका प्रयास है कि मेट्रो का विस्तार केवल नेशनल हाईवे के साथ रेवाड़ी शहर के साथ भी किया जाए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.