रेवाड़ी में सरकुलर रोड पर ऑटो सवार महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़ित महिला गोकल गेट चौकी और शहर थाना पुलिस के चक्कर काटती रही। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने में 5 दिन लगा दिए। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल के पैतृक शहर का सरकुलर रोड पर ऑटो में सवारी महिलाओं के लिए अनसेफ बनती जा रही है। जैन स्कूल से BMG तक वारदात गांव जाटुसाना निवासी ज्योति अपनी रिश्तेदारी में मिलने रेवाड़ी आई थी। 14 फरवरी को ज्योति जैन स्कूल के पास से बस में चढ़ी और बीमएजी मॉल के पास उतर गई। ऑटो से उतकर देखा तो ज्योति को अपना मंगलसूत्र गायब मिला। शिकायत मिलने पर मॉडल टाउन पुलिस ने केस दर्ज किया। आईओ ज्योति के साथ मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि जहां वारदात हुई, वह शहर थाना में आता है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एफआईआर 15 फरवरी को शहर थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दी।
एक वारदात की दो एफआईआर ज्योति ने बताया कि 15 फरवरी से 20 फरवरी तक पुलिस उसे गोकल गेट चौकी से शहर थाना के बीच चक्कर कटवाती रही। 15 फरवरी को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने जांच के बाद एफआईआर शहर थाना को ट्रांसफर की थी। हमने 19 फरवरी को संदिग्ध महिला को नेहरू पार्क से पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद गोकल गेट चौकी पुलिस ने दूसरी शिकायत लेकर 20 फरवरी को केस दर्ज किया। अब पता चला है कि पुलिस ने महिला को छोड़ दिया है।
रिश्तेदारी में मिलने आई थी ज्योति ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह रिश्तेदारी में मिलने आई थी। 14 फरवरी को वह ऑटो में जैन स्कूल से BMG तक गई। वह BMG के पास उतरी तो मंगलसूत्र गायब मिला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। शहर पुलिस कार्रवाई करने की बजाय हमें ही इधर-उधर घूमती रही। DGP का मोहल्ला बास सिताबराय हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल का पैतृक घर रेवाड़ी के मोहल्ला बास सिताबराय में है। डीजीपी का जन्म दिल्ली में हुआ। उनके पिता ओमप्रकाश सिंघल की शिक्षा दिशा रेवाड़ी में ही हुई। चाचा वेदप्रकाश सिंघल सतीश पब्लिक स्कूल के प्राचार्य रहे हैं। उनका परिवार आज भी डीजीपी के परिवार की पुरानी हवेली में ही रहता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.