वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए शासन स्तर से समय सारिणी जारी कर दी गई है। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है।
हाथरस के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ जहीर अब्बास ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिया-सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा वक्फ संपत्तियों को उम्मीद केंद्रीय पोर्टल पर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकृत संपत्तियों के डाटा के अनुमोदन की तिथि पांच जून निर्धारित की गई है।
जिले के सभी मुतवल्लियों एवं वक्फ प्रबंधन समितियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी वक्फ संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज करा दें। पंजीकरण प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड द्वारा काेऑर्डिनेटर अयूब एवं राजा को नामित किया गया है।