सिरोही | जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही में एनएसएसएस सिक्यूरिटी प्रालि, जयपुर की ओर से सुपरवाइजर एवं सुरक्षा जवान की भर्ती विभिन्न तिथियों को जिला रोजगार कार्यालय, सिरोही में शुक्रवार सुबह 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी राजू सिंह चौहान बताया कि सिरोही के लिए 23 फरवरी, शिवगंज के लिए 24 फरवरी, रेवदर के लिए 25 फरवरी, पिंडवाड़ा के लिए 26 फरवरी तथा आबूरोड व देलदर के लिए 27 फरवरी को भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने बताया कि शारीरिक मापदंड में लम्बाई न्यूनतम 168 सेमी., वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना चाहिए, उम्र 19 से 40 वर्ष, योग्यता 10वीं पास तथा दस्तावेज अंकतालिका, आधारकार्ड एवं 2 पासपोर्ट साइज फोटो निर्धारित किए गए है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.