चार की मौत और एक की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल पांच लोग सवार थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर सड़क पर फिसलन या वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.
हादसे में मृतकों की पहचान
हिमेश कुमार (19 वर्ष)
पुत्र: नरेश कुमार
निवासी: ग्राम जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
कृष्णा (42 वर्ष)
पत्नी: नरेश कुमार
निवासी: ग्राम जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
सुषमा (47 वर्ष)
पत्नी: रोशन लाल
निवासी: ग्राम ग्रांगे, तहसील निचार, जिला किन्नौर
इंदर लाल (30 वर्ष)
पुत्र: हरि लाल
निवासी: ग्राम जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
घायल
विद्या कृष्ण (32 वर्ष)
पुत्र: हरि लाल
निवासी: ग्राम जानी, डाकघर रामनी, तहसील निचार, जिला किन्नौर
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.