Haldi Sabji Recipe: सर्दियों में खासकर हल्दी की सब्जी बनायी जाती है क्योंकि यह स्वाद देने के साथ-साथ शरीर को गर्म भी रखती है. इसे बनाना आसान है और इसके सेवन से ठंड नहीं लगती. जानते हैं, कैसे करें तैयार.
सबसे पहले बाजार से लाएं कच्ची हल्दी
रांची की जाने वाली कुकिंग एक्सपर्ट शालिनी बताती हैं, इसके लिए सबसे पहले आपको कच्ची हल्दी लेनी होगी, जो बिल्कुल अदरक के शेप में आती है. उसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लीजिए. इसके बाद कढ़ाई में कम से कम पांच बड़े चम्मच घी डालें और कद्दूकस की हुई हल्दी को अच्छे से फ्राई करें. जब हल्दी अच्छी तरह फ्राई हो जाए, तो इसे निकालकर अलग रख दें.
अब मसाला तैयार कर लीजिए
अब एक कढ़ाई लें और उसमें चार चम्मच रिफाइन तेल डालें. इसके बाद इसमें जीरे का फौरन, तेज पत्ता, सारे खड़े मसाले, थोड़ा सा काजू, थोड़ा सा किशमिश, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का फ्राई कर लें. फिर इसमें कटे हुए दो से तीन प्याज डालें और जब प्याज गोल्डन फ्राई हो जाए, तो थोड़ा सा बारीक कटा हुआ पत्तागोभी और एक कटोरी भर मटर डालकर फिर से फ्राई करें.
हल्दी मिलाने की सही विधि
जब ये सभी चीजें अच्छे से फ्राई हो जाएं, तो अब जो फ्राई की हुई हल्दी आपने अलग रखी थी, उसे इसमें डाल दीजिए. दो से तीन मिनट तक इसे अच्छे से भूनें. ध्यान रहे, इसमें पानी बिल्कुल नहीं डालना है. अगर सब्जी थोड़ी सूखी लगे, तो ऊपर से एक या दो चम्मच घी और डाल सकते हैं, स्वाद अनुसार नमक भी मिला लें.
बनकर हो गई स्वादिष्ट और सेहतमंद सब्जी तैयार
इसके बाद घर की फ्रेश मलाई अगर मिल जाए तो और भी अच्छा रहेगा. एक कटोरी भर मलाई लें और सब्जी में डाल दें. करीब दो मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें. लीजिए, आपकी गरमा-गरम हल्दी की सब्जी बनकर तैयार है. यह सब्जी खाने में तो स्वादिष्ट लगती ही है, साथ ही ठंड के मौसम में सेहत के नजरिये से भी औषधि का काम करती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.