Last Updated:
5 Unique Rotis of India : भारत में रोटी सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि संस्कृति की पहचान है. हर राज्य की अपनी खास रोटी है, जो स्वाद और परंपरा का अनोखा संगम पेश करती है. भाकरी से लेकर अप्पम, अक्की रोटी, पथिरी और मिस्सी रोटी तक – ये क्षेत्रीय व्यंजन आपकी थाली में नया स्वाद और अलग अनुभव जोड़ सकते हैं.
भारत में गेहूं की रोटी भोजन का मुख्य हिस्सा है, लेकिन भारत की विविधता इसकी रोटियों में भी झलकती है. अगर आप वही रोज का स्वाद बदलकर कुछ खास चखना चाहते हैं, तो इन क्षेत्रीय रोटियों को अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं.

भाकरी
पश्चिम भारत की यह प्रसिद्ध रोटी ज्वार, बाजरा या चावल के आटे से तैयार की जाती है. इसका स्वाद थोड़ा सोंधा और मिट्टी जैसा होता है. खास बात यह है कि इसे बेलन से बेलने के बजाय हाथों से थपथपाकर बनाया जाता है जो इसे एक खास बनावट देता है.

अप्पम
अगर आप कुछ हल्का और अनोखा ढूंढ रहे हैं, तो दक्षिण भारत का अप्पम बेस्ट है. इसे चावल और नारियल के घोल से बनाया जाता है. इसे तवे के बजाय अप्पम कड़ाई में पकाया जाता है जिससे यह बीच से नरम और किनारों से कुरकुरा होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अक्की रोटी
कर्नाटक की यह खास रोटी चावल के आटे से बनती है. इसमें स्वाद का तड़का लगाने के लिए बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता और कद्दूकस की हुई सब्जियां मिलाई जाती हैं. यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि काफी पौष्टिक भी होती है.

पथिरी
केरल के मालाबार तट की पहचान पथिरी चावल के आटे से बनी एक बेहद पतली और सफेद रोटी है. यह इतनी हल्की होती है कि इसे पचाना बहुत आसान है. इसे अक्सर ग्रेवी वाली करी के साथ बड़े चाव से खाया जाता है.

मिस्सी रोटी
पंजाब और राजस्थान के घरों में मशहूर मिस्सी रोटी गेहूं के आटे और बेसन के मिश्रण से बनती है. इसमें अजवाइन, प्याज और ताजी धनिया पत्ती डाली जाती है, जो इसे मसालेदार और खुशबूदार बनाती है. इसे मक्खन और दाल तड़का के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.