Mahoba GI Tag Paan: महोबा का प्रसिद्ध जीआई टैग वाला पान अब उदयपुर में उपलब्ध हो गया है. खास बात यह है कि पान को सिर्फ चबाने के लिए नहीं, बल्कि लड्डू, चॉकलेट और शरबत के रूप में भी पेश किया गया है. यह नया इनोवेटिव फॉर्मेट शहरवासियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गया है. पारंपरिक स्वाद और आधुनिक प्रस्तुति ने युवाओं और बुजुर्गों दोनों का ध्यान आकर्षित किया है. स्थानीय बाजारों में इस पान की मांग बढ़ रही है, और इसे खाने वाले इसे एक अनोखा स्वादिष्ट अनुभव मान रहे हैं.
दरअसल, महोबा के युवा उद्यमी चित्रांश चौरसिया अपनी टीम के साथ उदयपुर पहुंचे हैं और उन्होंने यहां पान से जुड़े कई अनोखे प्रोडक्ट्स पेश किए हैं. चित्रांश ने बताया कि महोबा का पान अपनी खुशबू, स्वाद और औषधीय गुणों के कारण देश-विदेश में पहचान रखता है. इसी वजह से इसे जीआई टैग मिला हुआ है.उनका कहना है कि इस पान की खासियत को देखते हुए उन्होंने इसे नए तरीके से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.
खुशबू को बरकरार रखने की कोशिश
चित्रांश और उनकी टीम ने पान से कई तरह के नए प्रोडक्ट्स तैयार किए हैं. इनमें पान के लड्डू, पान चॉकलेट, पान सिरप और पान शरबत शामिल हैं.इसके साथ ही पान से बना खास माउथ फ्रेशनर यानी मुखवास भी तैयार किया गया है. इन प्रोडक्ट्स को तैयार करने में पान के प्राकृतिक स्वाद और खुशबू को बरकरार रखने की कोशिश की गई है.
उदयपुर में इन प्रोडक्ट्स को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. शहरवासी न सिर्फ इनका स्वाद पसंद कर रहे हैं बल्कि पान से बनी इन चीजों की अलग-अलग वैरायटी भी लोगों को आकर्षित कर रही है.खासकर युवाओं में पान चॉकलेट और पान लड्डू की डिमांड ज्यादा देखने को मिल रही है. वहीं पान का शरबत और सिरप भी गर्मी के मौसम में लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
प्रोडक्ट्स पहुंचाने की योजना बना रहे
चित्रांश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पान की खास तौर पर खेती होती है और इसकी मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी बनी रहती है. महोबा का पान अपने खास स्वाद और आयुर्वेदिक गुणों के कारण अलग पहचान रखता है.
उनका कहना है कि उनका उद्देश्य पारंपरिक पान को नए अंदाज में लोगों तक पहुंचाना है ताकि युवा पीढ़ी भी इसके स्वाद और फायदों को समझ सके. उदयपुर में लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब वे आने वाले समय में राजस्थान के अन्य शहरों में भी अपने प्रोडक्ट्स पहुंचाने की योजना बना रहे हैं.
शहर में पान से बने इन नए प्रोडक्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता से यह साफ है कि पारंपरिक स्वाद को अगर नए अंदाज में पेश किया जाए तो लोग उसे दिल से अपनाते हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.