Last Updated:
Holi Special Snacks: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का नहीं, स्वाद का भी होता है. इस खास मौके पर कुछ पारंपरिक पकवान हर घर में जरूर बनाए जाते हैं. गुजिया की मिठास, दही भल्ला की ठंडक, नमकीन मठरी, चटपटी कचौरी और ठंडी ठंडाई मिलकर होली का मजा दोगुना कर देते हैं. ये 5 मस्ट-ट्राई स्नैक्स न सिर्फ मेहमानों को पसंद आते हैं, बल्कि त्योहार की परंपरा को भी खास बनाते हैं. इस बार होली पर स्वाद की ऐसी बारिश करें कि हर कोई तारीफ करता रह जाए.
होली केवल रंगों की बौछार नहीं बल्कि पकवानों के सजे दस्तरख्वान का भी त्योहार है. हंसी-मजाक, संगीत की थाप और मेहमानों की आवाजाही के बीच चटपटे स्नैक्स उत्सव की रौनक बढ़ा देते हैं. जहाँ गुजिया और ठंडाई मिठास घोलती है, वहीं ये कुरकुरे और तीखे स्नैक्स स्वाद को संतुलित बनाए रखते हैं. यहां 5 ऐसे सदाबहार स्नैक्स हैं जिनके बिना आपकी होली की थाली अधूरी है.

नमकीन गुजिया: अगर आपको मीठा कम पसंद है तो पारंपरिक गुजिया का यह नमकीन अवतार आपके लिए ही है. मैदा और मोयन के सख्त आटे की परतों के भीतर भुनी हुई सूजी, कुटी हुई मूंगफली और मसालों का मिश्रण भरा जाता है. मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तली गई ये गुजिया अपनी खुशबू और कुरकुरेपन से हर किसी का दिल जीत लेती हैं.

मठरी: मठरी और होली का गहरा नाश्ता है. इसे मैदे में अजवाइन, काली मिर्च और घी का मोयन देकर तैयार किया जाता है. इसकी खासियत इसका धीमी आंच पर धैर्य के साथ तला जाना है. जिससे यह अंदर तक खस्ता बनती है. इसे आम के अचार या मसाला चाय के साथ परोसना एक बेहतरीन अनुभव होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मूंग दाल पकौड़ा: त्योहार की भागदौड़ में मूंग दाल के पकौड़े एक हल्का और स्वादिष्ट विकल्प हैं. भीगी हुई पीली मूंग दाल को अदरक, हरी मिर्च और जीरे के साथ दरदरा पीसकर तैयार किया गया घोल जब गरम तेल में जाता है, तो बाहर से कुरकुरा और अंदर से एकदम नरम पकौड़ा तैयार होता है. तीखी हरी चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

नमक पारे: सादगी में ही स्वाद है यह बात नमक पारे पर सटीक बैठती है. मैदे और अजवाइन के मेल से बने ये छोटे डायमंड कट स्नैक्स दिनभर चलते रहने वाले नाश्ते के लिए परफेक्ट हैं. इन्हें स्टोर करना आसान है और ठंडे होने के बाद इनका कुरकुरापन और भी बढ़ जाता है.

दही भल्ला/वड़ा: होली की दोपहर में दही भल्ले ताजगी का काम करते हैं. उड़द दाल के घोल को फेंटकर बनाए गए नरम भल्ले जब ठंडे दही, सोंठ और हरी चटनी में डूबते हैं, तो स्वाद का एक अद्भुत संगम बनता है. तलने के बाद इन्हें पानी में भिगोने से ये बेहद स्पंजी और हल्के हो जाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.