Lucknowi Malai Makhan Recipe: लखनवी मलाई मक्खन, जिसे निमिष के नाम से भी जाना जाता है, एक पारंपरिक शाही डेजर्ट है जो अपने हल्के, झागदार और मुलायम स्वाद के लिए मशहूर है. यह खास मिठाई उत्तर प्रदेश की नवाबी रसोई की पहचान मानी जाती है. ठंड के मौसम में इसे खास तौर पर बनाया जाता है, लेकिन इसका स्वाद हर मौसम में लाजवाब लगता है. दूध की मलाई को खास तरीके से फेंटकर और केसर-इलायची के स्वाद के साथ तैयार किया जाता है. घर पर सही विधि अपनाकर आप भी इस शाही मिठाई का आनंद ले सकते हैं.
यह एक क्रीमी और बेहद हल्के टेक्सचर वाला डेजर्ट है, जो बनारस और लखनऊ में काफी लोकप्रिय है. अगर आप भी इस टेस्टी डेजर्ट का मजा लेना चाहते हैं तो घर पर इस रेसीपी से आप भी तैयार कर सकते है.
मक्खन मलाई बनानी है तो ले आए यह सामग्री
-1 कप फ्रेश मलाई
-1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
नींबू का रस
-3 बड़े चम्मच पीसी हुई चीनी
-1 कप ठंडा दूध
-बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता
-3-4 केसर के धागे
-1/2 छोटा चम्मच केवड़ा वाटर
– इलायची पाउडर
इस पहली आसान विधि से घर पर करे तैयार
सबसे पहले मलाई में बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें. इस मिश्रण को लगभग 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर, केसर और केवड़ा जल मिलाएं. अब ठंडा दूध थोड़ा-थोड़ा डालते हुए मिश्रण को बीटर से फेंटें, जब तक यह हल्का और झागदार न हो जाए.तैयार मिश्रण को 30-40 मिनट के लिए फिर से ठंडा होने दें. सर्व करते समय ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं.
मक्खन मलाई बनाने का दूसरा तरीका
पहले तरीके के बाद अब आप मक्खन मलाई बनाने के लिए आप एक दूसरा तरीका भी अपना सकते हैं. मक्खन मलाई की इस रेसिपी को तैयार करने के लिए आपको दूध में थोड़ा सा ताजा सफेद मक्खन डालकर ठंडा होने के लिए 4-5 घंटे बाहर ही रख देना है. इसके बाद जब इस दूध को गाढ़ा होने तक फेंटा जाता है. जब इसमें झाग आने लगे तो इसे देर रात ओस में रखा जाता है. ओस की मदद से यह झाग फूल जाता है. इसके बाद इसमें मेवा, इलायची, केसर और मिश्री मिलाकर तैयार किया जाता है. जो आपकी सोच से भी ज्यादा टेस्टी बनेगी और आपका परिवार गर्मियों में इसे खाकर खुश भी हो जाएगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.