Bilaspur News: अचार को रखने के लिए प्लास्टिक के साफ डिब्बे का इस्तेमाल करें. तैयार मिश्रण को डिब्बे में डालने के बाद ऊपर से सरसों का गरम तेल डालें और फिर ढक्कन बंद कर दें. इसके बाद अचार को एक हफ्ते तक किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें.
अन्नू खरे लोकल 18 को बताती हैं कि सबसे पहले हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद मिर्च को बीच से दो टुकड़ों में काटकर एक बर्तन में रख दें. वहीं लहसुन को छीलकर अलग बर्तन में रख लें ताकि दोनों सामग्री साफ और सूखी रहें.
मसालों से तैयार करें स्वादिष्ट पेस्ट
उन्होंने कहा कि अब हरी मिर्च और लहसुन में थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और अचार मसाला डालें. इन सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्वादिष्ट पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं.
तेल मिलाकर कुछ देर रखें
उन्होंने आगे कहा कि मसाले और तेल को मिलाने के बाद इस मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, जिससे मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिर्च और लहसुन में समा जाए.
सही तरीके से करें अचार स्टोर
उन्होंने कहा कि अचार को रखने के लिए प्लास्टिक का साफ डिब्बा इस्तेमाल करें. तैयार मिश्रण को डिब्बे में डालने के बाद ऊपर से गरम सरसों का तेल डालें और ढक्कन बंद कर दें. इसके बाद अचार को एक सप्ताह तक सुरक्षित स्थान पर रख दें.
स्वाद और परंपरा का अनोखा मेल
अन्नू खरे ने कहा कि एक सप्ताह बाद हरी मिर्च और लहसुन का यह अचार खाने के लिए पूरी तरह तैयार हो जाता है. इसका तीखा और खुशबूदार स्वाद रोटी के साथ बेहतरीन लगता है, वहीं छत्तीसगढ़ी थाली में इसे चावल के साथ भी बड़े शौक से खाया जाता है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.