Til Laddu Easy Recipe: तिल के लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आते है. क्योंकि इन लड्डुओं का स्वाद तो अच्छा होता ही है. साथ ही सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. तो अगर आपको भी इसे बनाने में झंझट लगता है तो घबराइए नहीं हम लेकर आए हैं आपके लिए बिल्कुल आसान रेसिपी.
इसकी वजह यह भी है कि इन लड्डुओं का स्वाद तो अच्छा होता ही है. साथ ही सर्दियों में तिल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ये शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा भी देते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से सर्दियों में इन्हें बनाया जाता रहा है. इस बार आप भी इन सर्दियों में तिल गुड़ के लड्डू जरूर ट्राय करें.
कैसे बनाएं तिल के लड्डू
नेहा लोकल 18 से बातचीत में बताती हैं कि सबसे तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिए. कड़ाही को गरम कीजिए. फिर मीडियम आंच पर लगातार चमचे से चलाते हुए तिल को हल्के ब्राउन होने तक भून लीजिए.
इन भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए. भुने तिल से आधे तिल निकाल कर इन्हें हल्का सा कूट लीजिए या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लें.
कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिए, गुड़ के टुकड़े डालिए और बिल्कुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिए. गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिए. गुड़ के ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुए तिल अच्छी तरह मिलाइए. फिर इसमें आप ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.
इस अनुपात में मिलाएं तिल में गुड़
नेहा बताती हैं कि अगर आप 1 किलो तिल के लड्डू बनाना चाहते हैं तो आप आधा किलो गुड़ का सीरा कर सकते हैं. 1 किलो तिल में आधा किलो गुड़ का सीरा मिलाने से लड्डू आसानी से बंध जाते हैं.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.