Dal And Gobhi Bhaji Recipe: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक दाल और गोभी भाजी की सब्जी सादगी और स्वाद का बेहतरीन उदाहरण है. कम मसालों में बनी यह रेसिपी सेहत के लिए लाभकारी मानी जाती है. दाल और गोभी भाजी को उबालकर लहसुन-लाल मिर्च के तड़के से खास स्वाद दिया जाता है. यह सब्जी चावल और रोटी दोनों के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.
सबसे पहले गोभी भाजी की साफ-सफाई और कटाई
सबसे पहले गोभी भाजी को अच्छी तरह साफ कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. कटे हुए गोभी भाजी को एक बर्तन में रखकर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. धोने के बाद पानी निकालकर भाजी को अलग रख दें.
दाल को उबालकर सही तरीके से पकाने की रेसिपी
अब एक कढ़ाई या बर्तन में पानी डालकर उसे उबालने रखें. पानी में उबाल आने के बाद इसमें लगभग 3 कप दाल डालें और अच्छी तरह मिलाएं. दाल को धीमी आंच पर पकने दें. जब दाल थोड़ी पिघलने लगे, तब स्वाद अनुसार नमक डालकर करीब 5 मिनट तक और पकाएं.
दाल में गोभी भाजी मिलाकर धीमी आंच पर पकाना
दाल के पक जाने के बाद इसमें पहले से उबली हुई गोभी भाजी डाल दें. अब इसे लगभग 10 मिनट तक पकने दें, ताकि दाल और भाजी आपस में अच्छी तरह मिल जाएं और स्वाद एकसार हो जाए.
लाल मिर्च-लहसुन का देसी तड़का बढ़ता है स्वाद
सब्जी पक जाने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल लें. अब कढ़ाई को फिर से गर्म करें और उसमें तेल डालें. तेल गर्म होने पर उसमें लहसुन और लाल मिर्च का तड़का लगाएं. तैयार सब्जी को इस तड़के में डालकर करीब 5 मिनट तक चलाएं.
चावल और रोटी के साथ परोसने की पारंपरिक शैली
तड़का लगने के बाद दाल और गोभी भाजी की यह पारंपरिक छत्तीसगढ़िया सब्जी पूरी तरह तैयार है. इसे गरमागरम चावल या रोटी के साथ परोसें और देसी स्वाद का आनंद लें. यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती है, यही वजह है कि आज भी छत्तीसगढ़ के कई घरों में यह रेसिपी खास पसंद की जाती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.