Bokaro Dehati Pot Kaleji: अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं और वही पुराना चिकन फ्राई खाकर ऊब चुके हैं, तो बोकारो का सेक्टर-9 पटेल चौक आपके लिए नया ठिकाना हो सकता है. यहां स्थित ‘फ्राइड चिकन सेंटर’ अपने खास देहाती स्टाइल पोट-कलेजी ग्रेवी के लिए पूरे इलाके में मशहूर हो गया है. आलम यह है कि चास और तेलडीह जैसे 20 किलोमीटर दूर स्थित इलाकों से भी लोग इस खास स्वाद का लुत्फ उठाने यहां पहुंच रहे हैं. दुकान के संचालक संजीव ठाकुर पिछले एक दशक से ग्राहकों को यह जायका परोस रहे हैं. संजीव बताते हैं कि उनके यहां शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. ताजे पोट, कलेजी और मुर्गियों की टांगों को पहले आधे घंटे तक उबाला जाता है, फिर भुने हुए प्याज और सीक्रेट मसालों के साथ कढ़ाई में तैयार किया जाता है. मात्र ₹40 में 100 ग्राम (₹400 प्रति किलो) मिलने वाली यह डिश दोस्तों के साथ पार्टी के लिए बेहतरीन विकल्प है. रोजाना 6 से 8 किलो की बिक्री यह बताने के लिए काफी है कि संजीव के हाथों के हुनर ने बोकारो के खाने के शौकीनों के दिल में खास जगह बना ली है. ग्राहक सुबह 10 से रात 10 बजे तक इस गरमा-गरम देहाती स्वाद का आनंद ले सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.