49 रुपये में लोडेड पिज्जा
यहां पर आपको खास तौर पर 49 रुपये में ही पिज़्ज़ा खाने को मिलेगा. एकदम लोडेड पिज़्ज़ा, जिसमें स्वीट कॉर्न से लेकर पनीर सब कुछ होता है, मशरूम भी. ऐसे में यहां पर छोटे बच्चों की काफी भीड़ होती है, क्योंकि छोटे-छोटे 49 रुपये के पीस उनके लिए काफी सस्ते होते हैं और स्वाद भी बेमिसाल होता है. इसके अलावा यहां पर लिट्टी चिकन ₹50 में खाने को मिलेगा.
लिट्टी चिकन का स्वाद
लिट्टी चिकन का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाएंगे तो जुबान से उतरेगा नहीं. आप यहां के पक्के ग्राहक बन जाएंगे. इतना ही नहीं इस एमाउंट में आपको आपके मनपसंद पीस दिए जाएंगे. क्या चाहिए, कलेजी चाहिए या लेग पीस चाहिए. उसके साथ बड़े-बड़े लिट्टी और चिकन ग्रेवी भी मिलती है, जो ठंड के दिनों में खाने में बड़ा ही मजा देती है. कीमत महज ₹50 है. इसके अलावा यहां पर आपको मोमोज की कई सारी वैरायटी देखने को मिलेंगी.
मोमोज की कई सारी वैरायटी
मोमोज की बात की जाए तो तंदूरी मोमोज, अफगानी मोमोज, क्रीमी मोमोज, फ्राइड मोमोज, कुरकुरे मोमोज, जैसा चाहेंगे वैसा यहां मिलेगा. इसलिए यहां पर मोमोज लवर की भीड़ लगी रहती है. यहां भी मात्र ₹50 प्लेट में ही आपको यह मिल जाएगा. मैक्सिमम ₹70 प्लेट तक जा सकता है. इसके अलावा चाय की वैरायटी तो पूछिए मत, ऐसे-ऐसे फ्लेवर शायद आपने पहले न देखे हों.
चाय की चुस्की लेने आते हैं लोग
यहां पर आपको खासतौर पर पीतल के बर्तन में चाय बनते हुए नजर आएगी. कहीं चुगलखोर चाय मिलती है, तो कहीं गुलाब की पंखुड़ी डाली हुई गुलाबी चाय, तो कहीं कोयले में पकती हुई तंदूरी चाय. ऐसे में कई बार लोग एक नहीं बल्कि तीन से चार कप चाय यहां पर एक साथ एक्सप्लोर कर लेते हैं. कीमत ₹10 से ₹20 के बीच होती है. ऐसे में अगर ₹100 के अंदर पार्टी करनी है, तो यह जगह सबसे परफेक्ट है, नॉनवेज से लेकर वेज तक.
स्ट्रीट फूड के लिए बेस्ट जगह
यहां पर आपको चिकन, तंदूरी और मटन जैसी चीजें भी देखने को मिलेंगी. हालांकि, इनकी रेंज ₹100 तक जाती है. अगर आप ₹50 लेकर आते हैं, तो ₹50 में भी आपको पिज़्ज़ा से लेकर चाय, मोमोज और चिकन सब कुछ देखने को मिल जाएगा. ऐसे में रांची में स्ट्रीट फूड एक्सप्लोर करना है, तो मोराबादी जाना न भूलें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.