जिले में मंगलवार को शब-ए-बरात पर मजारों और कब्रिस्तानों को झालरों से रोशन किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रात में पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी और दुआएं मांगीं। मस्जिदों और घरों में भी लोग रात भर इबादत करते रहे।
शब-ए-बरात के लिए लोगों ने पूर्वजों की कब्र के आस-पास सफाई की थी। मंगलवार की शाम को लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे और फातिहा पढ़ी। रात भर इबादत का दौर चलता रहा। नगर के कसाब महाल, अलीनगर, सिकटियां, इस्लामपुर, नई बस्ती के अलावा ग्रामीण इलाके के कब्रिस्तानों में लोगों ने पूर्वजों की कब्र पर फातिहा पढ़ी। इस दौरान कमेटी की ओर से चाय, बिस्किट, पानी के इंतजाम किए गए थे। पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित हजरत लाइन सहित बाबा के मजार पर दुआख्वानी के लिए भीड़ जुटी रही।
धानापुर : क्षेत्र में पूरी अकीदत के के साथ शब-ए-बरात मनाया गया।कब्रिस्तानों में लोगों ने फातिहा पढ़ी और दुआएं मांगी। वहीं, घरों में पकवान तैयार कर रिश्तेदारों में बांटा गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.