सिरसा जिले के रानियां में अवैध शराब बेचने को लेकर हुए विवाद में दो लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान एक मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद रानियां शहर के कुताबढ़ रोड स्थित एक व्यक्ति के घर पर हुआ। बताया गया कि कुछ युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे थे। अवैध शराब की बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद माहौल गरमा गया।
गुस्साए लोगों ने मोटरसाइकिल में लगाई आग विवाद बढ़ता देख मोटरसाइकिल सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की और उसे आग लगा दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। एक घायल अस्पताल में भर्ती घायलों में से एक सुरेंद्र को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस ने बाइक कब्जे में ली, जांच जारी रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में अवैध शराब बेचने को लेकर झगड़ा हुआ था। जली हुई मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.