Ranchi Top Architecture Colleges: टॉप के आर्किटेक्ट बनना चाहते हैं तो रांची में ही कुछ ऐसे कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं, जहां इस फील्ड की बेहतरीन पढ़ाई होती है. इतना ही नहीं कोर्स खत्म होने के बाद प्लेसमेंट भी अच्छा मिलता है और कंपनियां हाथों-हाथ लेती हैं.
झारखंड की राजधानी रांची में कुछ ऐसे कॉलेज हैं जैसे कि झारखंड इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, बीआईटी मेसरा जहां से आप बीटेक इन आर्किटेक्ट कर सकते हैं. खास बात यह है कि यहां से 5 साल की इंटीग्रेटेड यानी बैचलर और मास्टर डिग्री साथ में कर सकते हैं, यहां पर बड़ी कंपनी प्लेसमेंट के लिए आती हैं.

इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी कंपनी जैसे कि एलएनटी, शापूर्जी, सीपी कुकरेजा, ऐसे में बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर वाले कंपनी के दरवाजे स्टूडेंट्स के लिए यहां से खुलते हैं. ऐसे मगर आप भी आर्किटेक्ट में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो इन कॉलेजों से निश्चित तौर पर कोर्स कर सकते हैं. क्योंकि, यहां पर आपको एक बढ़िया एनवायरनमेंट के साथ-साथ फैकल्टी भी काफी जबरदस्त मिलेगी.

बीआईटी मेसरा में एक अलग से ही पूरा का पूरा डिपार्टमेंट है जहां पर आर्किटेक्ट एंड अप्लाइड साइंस में आपको कई सारे स्किल सीखने का मौका मिलेगा. खास बात ये है की डिपार्टमेंट एकदम जंगल के बीच में है, चारों तरफ हरियाली और बीच में पढ़ाई करने का अनुभव. यहां की फीस की बात करें तो 5 साल की फीस के लिए आपको कम से कम 20 से 25 लाख तैयार रखना पड़ेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यहां पर हॉस्टल फैसिलिटी से लेकर सारी सुविधाएं आपको कैंपस के अंदर ही मिल जाएंगी. इसके साथ ही बड़ी-बड़ी कंपनी जैसे शापूर्जी जैसी कंपनी जिन्होंने कई सारे मेट्रो रेलवे प्रोजेक्ट पर काम किया है, ऐसी कंपनी के साथ जुड़ने का आपको मौका मिलेगा. पैकेज करोड़ों में जाते हैं, मिनिमम पैकेज यहां पर 15 लाख होता है. ऐसे में आपको प्लेसमेंट और पैकेज की चिंता नहीं, बस पढ़ाई पर ध्यान देना है.

वहीं, अगर आपको फीस थोड़ा कम देनी है तो फिर झारखंड इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में आ सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सरकारी एंट्रेंस एग्जाम क्वालीफाई करना पड़ेगा और अच्छी रैंक लानी पड़ेगी. लेकिन यहां से पढ़कर अच्छे-अच्छे आर्किटेक्ट निकलते हैं. बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन करना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होती. इस यूनिवर्सिटी में आप 5-6 लाख में निपट जाएंगे.

यही हाल उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी का है. यहां पर भी आप 7 से 8 लाख रुपए में आर्किटेक्ट की पढ़ाई आराम से कर लेंगे. ऐसे में अगर आपका बजट कम है तो आप इन कॉलेजों का रुख कर सकते हैं. यहां पर भी प्लेसमेंट बढ़िया है और पढ़ाई भी काफी अच्छी होती है. रेगुलर पढ़ाई, अटेंडेंस कंपलसरी, बढ़िया एनवायरमेंट हर एक चीज यहां पर देखने को मिलेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.