‘क्योंकि ये साधारण नौकरी किया करते थे’…
संजय पहले साधारण नौकरी किया करते थे. लेकिन प्यार ऐसा था कि दोनों ने तय कर लिया था कि नमक-रोटी भी खा लेंगे, लेकिन साथ रहेंगे. आज संजय सेल्समैन का काम करते हैं, सैलरी ज्यादा नहीं है. इसी वजह से सुनीता शाम के समय गोलगप्पे का कार्ट लगाती हैं. उस वक्त लोगों ने यह भी कहा कि यह औरत को रोड पर खड़ा करके रखा है. लेकिन अब संजय भी शाम में आकर उनकी मदद करते हैं और दोनों मिलकर गोलगप्पे बेचते हैं.
दुनिया की बातों से फर्क नहीं पड़ता, इज्जत और सम्मान जरूरी
सुनीता बताती हैं कि अब अच्छी-खासी कमाई हो जाती है और घर अच्छे से चल रहा है. लेकिन आज भी 18 साल से दोनों साथ हैं और कोई शिकायत नहीं है. पैसा भले कम है, लेकिन प्यार भरपूर है. उन्हें पता है कि पैसे थोड़े कम हो सकते हैं, लेकिन प्यार, इज्जत और सम्मान जिंदगी भर मिलेगा. इसी वजह से उन्होंने पैसे से ऊपर उठकर प्यार को चुना और 18 साल में दोनों के बीच एक बार भी लड़ाई नहीं हुई.
मुश्किल वक्त में भी साथ
कई बार लोग उन्हें देखकर पूछते हैं कि आप लोग साथ में इतने खुश कैसे रहते हैं. कोविड के दौरान हालात और भी मुश्किल हो गए थे. उसी समय सुनीता ने गोलगप्पे का कार्ट शुरू किया. पहले यूट्यूब से देखा, सीखा और फिर पति से कुछ पैसे लेकर काम शुरू किया. आज हालात ऐसे हैं कि इसी कमाई से दोनों बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं और अच्छी शिक्षा पा रहे हैं. साथ ही बाकी खर्चे भी निकल रहे हैं.
मुश्किल है तो समाधान ढूंढते हैं, लड़ते नहीं
संजय बताते हैं कि जिंदगी में मुश्किलें कई बार आती हैं, लेकिन उन्होंने कभी लड़ाई नहीं की. क्योंकि उन्हें पता है कि लड़ाई-झगड़े से कुछ नहीं होगा, बल्कि बातें और उलझ जाएंगी. इससे अच्छा है बैठकर समाधान निकालना. जितना शांत रहेंगे, उतना बेहतर होगा. यही बात सुनीता भी समझती हैं. इसी वजह से उनका घर भले छोटा है, लेकिन माहौल सकारात्मक और प्यार से भरा रहता है.
18 साल कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला
संजय बताते हैं कि 18 साल कैसे गुजर गए, पता ही नहीं चला. ऐसा लगता है जैसे कल ही शादी हुई थी और बच्चे भी बड़े हो गए हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने कभी एक-दूसरे का दिल नहीं दुखाया. हर चीज में एक-दूसरे का साथ दिया. गोलगप्पे बेचना हो तो साथ में, हंसना हो तो साथ में, रोना हो तो साथ में. शायद यही कारण है कि हंसते-खेलते उनके 18 साल पूरे हो गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.