जामताड़ा जिले के दुलाडी नगर भवन में खाद्य एवं आपर्ति विभाग की ओर से जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों के बीच 4G मशीनों के वितरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित था. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि पीडीएस डीलरों को लेकर हमारे पास शिकायत आती है कि वह लाभुकों का आधा किलो अनाज काटते हैं,
दरअसल, जामताड़ा जिले के दुलाडी नगर भवन में खाद्य एवं आपर्ति विभाग की ओर से जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलरों के बीच 4G मशीनों के वितरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित था. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने एक विवादित बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि पीडीएस डीलरों को लेकर हमारे पास शिकायत आती है कि वह लाभुकों का आधा किलो अनाज काटते हैं,तो हमने कहा कि अगर वह थोड़ा बहुत अनाज काट लेते हैं तो कौन सा पाप कर देते हैं.
उनके इस बयान को सीधे तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला माना जा रहा है. ऐसे में उनके बयान पर लोग नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं कि जिनका काम इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करना है जब वही ऐसे बयान दे रहे हैं तो बाकियों का क्या.
आपको बता दें कि मंत्री इरफान अंसारी ने जामताड़ा में पीडीएस डीलरों को जो 4जी पीओएस मशीन वितरित की है उससे पहले तक 2जी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. 2जी मशीन से राशन बांटने में परेशानी होती थी. अब काम तेजी से हो सकेगा.
चीनी दिए जाने की घोषणा
कार्यक्रम में मंत्री इरफान ने राशन दुकान को जल्द ही चीनी दिए जाने की भी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि इसके लिए टेंडर विभाग से बात कर ली गई है. पुरानी 2जी मशीन की धीमी स्पीड, नेटवर्क फेल और अन्य कमियों के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था. मशीन खराब होने से कई बार लोगों को राशन भी नहीं मिल पाता था. उन्होंने कहा कि नई 4जी मशीन के जरिए लोगों को नेटवर्क और मशीन से जुड़ी अन्य दिक्क्तों के चलते राशन पाने में अब दिक्कत नहीं होगी.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.