Ranchi Ring Road Ground Report : रांची रिंग रोड पर सीसीटीवी और ट्रैफिक पुलिस की कमी से 2025 में 791 सड़क हादसे हुए, जिनमें 527 मौतें और 413 घायल हुए. यहां तेज रफ्तार और स्टंट करना हादसे का मुख्य कारण है. आइये जानते हैं हादसे की सबसे बड़ी वजह क्या है.
रांची रिंग रोड के ठीक बगल में अपनी दुकान चलाने वाले संदीप बताते हैं कि यहां खासतौर पर जो युवा लड़के होते हैं. इस चक्कर में कई बार बेकसूर लोगों का एक्सीडेंट हो जाता है. बता दें कि रोड सेफ्टी एक्टिविस्ट और रोड सेफ्टी ऑफिस के आंकड़ो से पता चलता है कि जनवरी से दिसंबर 2025 तक रांची में 791 सड़क हादसे हुए, जिनमें 527 मौतें हुईं और 413 घायल हुए. घायल हुए लोगों में से कई जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो गए हैं.
तेज रफ्तार है मुख्य कारण
झारखंड पुलिस के एडीजी अभियान के द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई थी. इस बैठक में यह निष्कर्ष निकला कि सड़क हादसों की प्रमुख वजह तेज रफ्तार में वाहन चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाना और बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना है, लेकिन इनमें इससे भी जो सबसे प्रमुख कारण निकला है. वह है तेज रफ्तार में गाड़ी चलाना.
100 की स्पीड में गाड़ी चलाते हैं युवा
जब आप रिंग रोड आएंगे तो आप देखेंगे खासतौर पर जो बाइक चलाने वाले लोग होते हैं. वह तो इस तरीके से बाइक चलाते हैं. जैसे हवा से बातें कर रहे हों, 90-100 की स्पीड में और इससे भी बड़ी बात है कि कोई देखने, रोकने और टोकने वाला यहां पर नहीं है. दूर-दूर तक ना आपको कोई ट्रैफिक पुलिस, ना कोई सीसीटीवी कैमरा, ना कोई चालान कुछ भी नहीं है. ऐसे में इन लोगों का मन और भी बढ़ा हुआ रहता है.
सुबह में स्टंट भी करते हैं युवा
अगर आप यहां सुबह आएंगे तो देखेंगे कि लड़के अपने बाइक से कई तरह के स्टंट और करतब दिखाते हैं. वह भी सड़क के बीचों बीच और यह करते हुए वह रील भी बनाते हैं. ऐसे में आने जाने वाले जो वहां होते हैं. कई बार वह भी अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में बेकसूरों की भी जान चली जाती है, लेकिन इस पर भी फिलहाल किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.