रांची में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल रांची पुलिस ने दावा किया कि मालखाने में रखे गांजा की खेप को चूहों ने चट कर दिया. इसके बाद जो फैसला सुनाया गया, उससे सभी हैरान हो गए.
दरअसल, रांची पुलिस ने एक मामले में करीब 200 किलो गांजा जब्त किया था, जिसे थाना परिसर के मालखाने में सुरक्षित रखा गया था. यह गांजा एक आरोपी से बरामद किया गया था और मामला कोर्ट में विचाराधीन था. लेकिन, जब कोर्ट में सबूत पेश करने का समय आया, तो पुलिस के सामने ही चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. मालखाने में रखे गए गांजे का बड़ा हिस्सा गायब था.
जांच में आई हैरान करने वाली बात
जांच में सामने आया कि यह गांजा किसी इंसान ने नहीं, बल्कि चूहों ने कुतर-कुतर कर खा लिया. पुलिस ने कोर्ट को लिखित रूप से जानकारी दी कि मालखाने में रखे गांजे को चूहों ने नुकसान पहुंचाया है और अब सबूत के तौर पर गांजा उपलब्ध नहीं है. पुलिस की इस रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने मामले में आरोपी को सबूत के अभाव में बरी कर दिया.
शराब पीने का मामला आया था सामने
इस घटना के बाद पुलिस व्यवस्था और मालखानों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. इससे पहले झारखंड और अन्य राज्यों में चूहों द्वारा शराब पीने के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन गांजा खाने का यह मामला अपने आप में अनोखा है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. फिलहाल यह मामला रांची पुलिस के लिए किरकिरी का कारण बन गया है और मालखानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई बहस छिड़ गई है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.